Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 9 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:जनसुनवाई में लापरवाही बरती थी, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी ने 9 चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें विजयनगर थाने के जीवेश कुमार देव और मनीष कुमार, सिहानी गेट के पंकज वर्मा, कोतवाली के हर्षमणि तिवारी, इंदिरापुरम के मनोज बालियान, शालीमार गार्डन के राजेंद्र सिंह और प्रमोद शर्मा, लोनी के बबलू राणा और ट्रॉनिका सिटी के नीरज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा लोनी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। ट्रांस हिंडन में 11 चौकी प्रभारी बदले ट्रांस हिंडन जोन में शुक्रवार रात 11 चौकी प्रभारियों समेत 16 दरोगाओं के तबादले किए गए। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि इंदिरापुरम में तैनात प्रदीप शर्मा को थाना इंदिरापुरम का एसएसआई बनाया गया है। लिंक रोड थाने से ओमप्रकाश बघेल को टीला मोड़ थाने का एसएसआई बनाया गया है। साहिबाबाद में तैनात अलका चौधरी को शिप्रा सन सिटी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। शिप्रा सिटी चौकी प्रभारी सोहनवीर सिंह को कौशांबी चौकी भेजा गया है। लिंक रोड थाने में तैनात विपिन कुमार को साहिबाबाद की सीमा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। संजय सिंह को इंदिरापुरम की नीतिखंड चौकी, विपिन कुमार को शालीमार गार्डन की डीएलएफ चौकी और प्रदीप कुमार शर्मा को विक्रम एन्क्लेव चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इंदिरापुरम के एसएसआई बृजेश कुमार सिंह को इसी थाने में भेजा गया है। Think
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिगरेट लेने के विवाद में PAC दरोगा समेत 3 घायल:बाराबंकी में दरोगा के होंठ में लगे टांके, मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि
    Next Article
    प्रयागराज में चक्रवात का असर, 24 घंटे से रिमझिम बारिश:सुबह से बादल छाए, अधिकतम तापमान में 9.9°C की गिरावट; ठंड बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment