Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में आग से 5 झुग्गी-झोपड़ी जली:फायर ब्रिगेड ने 50 मिनट में पाया काबू, सिलेंडर फटते तो जातीं कई जान

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में आज सोमवार सुबह आग से पांच झुग्गी झोपड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इनमें रहने वाले लोग आग की चपेट में नहीं आए। आग की सूचना पर फायर स्टेशन वैशाली से दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। जहां करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटे, यहां गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे आसपास की झोपड़ियों को बचाया गया आग से मेरठ निवासी शिलाजुद्दीन, मध्यप्रदेश निवासी मनीराम, हरोई निवासी नरेश, हरदोई निवासी राजेश और मेरठ निवासी महाराज की झुग्गी झोपड़ी खाक हो गईं। आग सुबह साढ़े 5 बजे लगी। जहां सीएफओ राहुल पाल भी मौके पर पहुंचे और दमकल की 3 गाड़ियों को भेजा गया। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं फैलने लगा। आग की घटना पर मौके पर अफरा तफरी मच गई। जहां इनमें रहने वाले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित हटाया गया। उस समय जाग गए थे लोग शिलाजुद्दीन ने पुलिस और फायर कर्मियों को बताया कि सुबह के समय जब आग लगी तो मैं जाग गया था। जैसे ही पास की झुग्गी में आग लगी तो शोर मचाते हुए मैंने परिवार के लोगों को बाहर निकाला। आसपास की झुग्गियों में पहुंचकर भी शोर मचाया। यदि आग एक घंटा पहले लगती तो बच्चे और महिलाएं भी चपेट में आ सकतीं थीं। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास जो अन्य झुग्गी झोपड़ी थीं उन्हें बचा लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन निर्माण में तेजी:मेंहदावल से पसाई तक मिट्टी पटाई का कार्य अंतिम दौर में
    Next Article
    हाथरस में आंधी-बारिश से बदला मौसम:रात से शुरू हुआ मौसम का मिजाज; बिजली आपूर्ति भी हुई प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment