Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में भरभराकर गिरी पानी की टंकी, VIDEO:5 सेंकेंड में ही मलबे में हुई तब्दील, 15 हजार घरों में पानी सप्लाई होती थी

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार को करीब 30 साल पुरानी पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। अब इसी स्थान पर नई और आधुनिक टंकी का बनाई जाएगी। यहां से करीब 15 हजार घरों में पानी सप्लाई होती थी। टंकी गिराए जाने का करीब 11 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पोकलेन मशीन से उसे तोड़ा जा रहा है। वीडियो में पोकलेन मशीन एक-एक कर टंकी के पिलर को तोड़ रही है। जैसे ही एक ओर का पिलर टूटा, पूरी टंकी भरभराकर गिर गई। 5 सेकंड में मलबे में तब्दील हो गई। टंकी गिरते ही धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे कुछ देर तक आसपास कुछ दिखाई नहीं दिया। जीडीए ने बनाकर नगर निगम को हैंडओवर किया था करीब 30 साल पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-5 में पानी की टंकी बनवाई थी। वर्ष 2005 में जीडीए ने इसे नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। इसी टंकी से सेक्टर-4 के करीब 15 हजार लोगों के घरों में पानी की सप्लाई होती थी। टंकी काफी पुरानी हो जाने के कारण उसकी छत और ऊपरी हिस्से का प्लास्टर गिरने लगा था। फरवरी में प्राधिकरण ने यहां नई टंकी बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद से इसमें पानी भरना बंद कर दिया गया था। हालांकि, घरों में दूसरे सेक्टरों की टंकियों से पानी की सप्लाई जारी रही। समय से पहले जर्जर हुई टंकी जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नई टंकी बनाने से पहले पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोकलेन मशीन से पुरानी टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। अब जल्द ही इसी स्थान पर नई टंकी के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह टंकी निर्धारित समय से पहले ही जर्जर हो गई थी, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर इसे गिराने का फैसला लिया गया। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में रोजा-इफ्तार करने वाले बच्चे नहीं हैं:जानबूझकर अपराध किया... ये कहकर काशी कोर्ट ने 14 आरोपियों की जमानत खारिज की
    Next Article
    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले-अधिकारी पैसे खा गए, सस्पेंड करिए:गाजीपुर में लटके तार देख गुस्सा हुए, बिजली विभाग के MD को किया फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment