Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू:नागरिक खुद जानकारी भर सकेंगे, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद नगर निगम में भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, जोनल प्रभारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्यों को समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरा करना था। बैठक के दौरान, जनगणना निदेशालय लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि जनगणना का पहला चरण मकानों की गणना से शुरू होगा। इसके लिए मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए जाएंगे और संबंधित कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों, निर्माण विभाग के अवर अभियंताओं, राजस्व निरीक्षकों और कर निरीक्षकों को आपसी समन्वय से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से जनगणना का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं अपने मकानों की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। इसके उपरांत, 22 मई से 20 जून 2026 तक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। नागरिक CMMS पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना कर सकेंगे। जनगणना कार्यों की जिम्मेदारी उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज को प्रभारी जनगणना के रूप में सौंपी गई है। अधिकारियों को जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रगणकों की नियुक्ति, उनके अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में भी अवगत कराया गया। जनगणना 2027 के लिए शहर में एक जागरूकता अभियान चलाने की भी योजना है। नगर निगम बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को जनगणना में भाग लेने के लिए जागरूक करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मंदबुद्धि युवती से रेप की कोशिश:परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी हिरासत में; मेडिकल जांच जारी
    Next Article
    बरेली में महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:गैस सिलेंडर की कीमतें घटाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment