Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में जैश-ए-मोहम्मद को चला रहा था 12वीं पास मौलाना:वॉट्सएप ग्रुप में वकील-स्टू़डेंट को जोड़ा, देश विरोधी साजिश रचते थे

    16 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को 12वीं पास मौलाना लीड कर रहा था। पुलिस ने सरगना समेत गिरोह से जुड़े 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें एक वकील, एक लॉ का स्टूडेंट और खुद मस्जिद का मौलाना शामिल है। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद संगठन को लाइक और फॉलो करते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें पश्चिमी यूपी के शहरों के युवक जुड़े हैं। आरोपी युवाओं को देश विरोधी मैसेज भेजते थे। पुलिस ने आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी मुस्लिम बाहुल्य गांव नाहल के रहने वाले हैं। अब पूरा मामला विस्तार से… एडिशनल DCP ने मारा छापा एडिशनल डीसीपी लिपि नागाचाय ने मसूरी इंस्पेक्टर अजय चौधरी के साथ पुलिस ने गांव में छापा मारा। पुलिस ने सावेज पुत्र-अब्दुल कदीम, जुनैद पुत्र- सलीम, फरदीन पुत्र-मुनसफ, इकराम अली पुत्र- इनशाद, फजरु पुत्र- दफेदार और जावेद पुत्र- अखलाक को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि नाहल गांव के रहने वाला सावेज ने एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा था। आरोपी ने इसमें गांव के कई लोगों को जोड़ रखा था। वह ग्रुप में प्रतिबंधित संगठन के वीडियो और लिंक शेयर करता था। युवाओं को देश के खिलाफ भड़काता था। मौलाना सरगना बोला- अपने लोगों पर जुल्म के वीडियो देखे सावेज ने पूछताछ में बताया कि मैं 12वीं तक पढ़ा हूं। किराना की दुकान पर काम करता हूं। मैं करीब 6 साल तक नाहल की मस्जिद में मौलाना रहा। अभी मैं कस्बा मसूरी में अजीजनगर कालोनी में रहता हूं। मैं पिछले कुछ समय से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रहा था। इसमें मेरे समुदाय के लोगों पर जुल्म की घटनाएं दिखाई देती थीं। गांव के मदरसे में हम लोग मिलकर अपने साथ हो रहे जुल्म पर बातचीत करते थे। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े वीडियो देखते थे। फिर मैंने वाट्सएप ग्रुप बनाया। इसमें लोगों को अपने मजहब के प्रति हो रहे अत्याचार के प्रति जागरूक करने का काम शुरू किया। बांग्लादेश से जुड़े हैं तार गिरफ्तार आरोपी इकराम अली की मां साहिदा मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। पुलिस उसकी मां साहिदा की भी जांच कर रही है। आरोपी जावेद ने बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप का मेन मेंबर सावेज है। इकराम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैं गाजियाबाद में वकील हूं। मैं अपने साथियों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। मैं भी सावेज के साथ जुड़ गया। जैश-ए-मौहम्मद जैसे प्रतिबंधित संगठनों के ट्रेनिंग की वीडियो देखने लगा। उससे प्रभावित होकर मैंने कई लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना शुरू किया। DCP बोले- फोन और चैट खंगाली जा रही डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। ये सभी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जैश-ए-मौहम्मद प्रतिबन्धित संगठन और फरातुल्ला गौरी ग्रुप को फॉलो और लाइक करते हैं। आरोपियों की कुछ वॉट्सऐप चैट भी सामने आईं हैं। साइबर और पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। अरेस्ट किए गए लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- हाईकोर्ट का आदेश-बरेली DM-SSP खुद हाजिर हों:कहा- घर में नमाज पढ़वाने वाले हसीन को कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार बरेली में अपने घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस की ओर से रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या को 23 मार्च को तलब किया है। कोर्ट ने मकान मालिक हसीन खान की सुरक्षा में 24/7 दो गार्ड तैनात करने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महायुद्ध का 13वां दिन, रात भर बम-बारूद, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
    Next Article
    यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:ऑटोमैटिक गन लेकर प्लांट में घुसा, DGM और मैनेजर को मारी गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment