Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में वेस्ट यूपी का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम:400 करोड़ की लागत से 37 एकड़ में बनेगा, 30 हजार होगी दर्शक क्षमता

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में लगभग 2200 करोड़ रुपए की लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी टाउनशिप विकसित की जाएगी। पश्चिमी यूपी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करीब 37 एकड़ में बनेगा। इसके चारों ओर 380 एकड़ में एरोसिटी बसाई जाएगी। एरोसिटी में शॉपिंग मॉल, हाईटेक बिजनेस हब, अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स एकेडमी और स्मार्ट रिहायशी इलाके विकसित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की तैयारी है। 417 एकड़ में खेल, व्यापार और पर्यटन का विकास गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन (मोर्टी क्षेत्र) में प्रस्तावित दोनों परियोजनाओं से एक इंटीग्रेटेड अर्बन हब तैयार होगा, जहां खेल, व्यापार, पर्यटन और आधुनिक जीवनशैली का एक साथ विकास होगा। दरअसल, इस परियोजना की रूपरेखा 2014-15 में तैयार हुई थी, लेकिन लंबे समय तक यह आगे नहीं बढ़ सकी। पहले की सरकार की सुस्ती के कारण यह प्रोजेक्ट वर्षों तक अटका रहा। अब योगी सरकार में इसे प्राथमिकता देकर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 30 हजार होगी स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30 हजार से अधिक दर्शकों की होगी। यहां आधुनिक मीडिया सेंटर और हाईटेक लाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। इस स्टेडियम के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी का मौका मिलेगा। काम, रहन-सहन और मनोरंजन के लिए बनेगा संपूर्ण डेस्टिनेशन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी नंद किशोर कलाल ने बताया कि स्टेडियम के चारों ओर विकसित होने वाली एरोसिटी इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत होगी। इसमें बड़े होटल, लग्जरी रिजॉर्ट, आधुनिक शॉपिंग मॉल, रिटेल जोन, हाईटेक बिजनेस हब, ऑफिस स्पेस और एंटरटेनमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट के पास होने के कारण यह क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों और निवेशकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगा। दोनों परियोजनाएं एक नए अर्बन मॉडल के रूप में विकसित की जा रही हैं। इसमें स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट रिहायशी कॉम्प्लेक्स, ग्रीन स्पेस और आउटडोर खेल सुविधाएं भी शामिल होंगी, जिससे यह क्षेत्र रहने, काम करने और मनोरंजन के लिए एक संपूर्ण डेस्टिनेशन बनेगा। होटल, रिटेल और सर्विस सेक्टर से मिलेगा रोजगार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब इसे यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जॉइंट वेंचर मॉडल पर विकसित किया जाएगा। सभी सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है, ताकि यह प्रोजेक्ट भविष्य में निवेश और विकास का बड़ा केंद्र बन सके। इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने से गाजियाबाद और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। निर्माण से लेकर होटल, रिटेल और सर्विस सेक्टर तक बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में रिश्वत लेते JE-लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए लेते पकड़ा, FIR की धमकी दी थी
    Next Article
    IPS अंशिका और संभल SP का रिसेप्शन:प्रयागराज में होगा आयोजन, 29 मार्च को हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment