Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में युवक ने की आत्महत्या:व्यापार में घाटा, जुए की लत और कर्ज बना कारण

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर एक किराएदार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय आसिफ पुत्र युनूस के रूप में हुई है। आसिफ मूल रूप से बागपत जिले के सिंघावली अहीर का रहने वाला था। वह वर्तमान में मुरादनगर के ईदगाह रोड स्थित शकील के मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आसिफ ओडिशा में तिरपाल और कंबल का व्यापार करता था। कारोबार में लगातार घाटा होने और जुए की लत के कारण उस पर भारी कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से वह अत्यधिक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने देर रात यह कदम उठाया। कार्यवाहक मुरादनगर थानाध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्जिद हटाने को लेकर मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे:बोले- निषाद पार्क से इसे हटाया जाए, समर्थक भी पहुंचे; पुलिस तैनात
    Next Article
    ठगी पीड़ितों ने सांसद को लिखा खुला पत्र:भुगतान न होने पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधि पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment