Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला-बांकेगंज ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत:लखीमपुर में 3 हिस्सों में मिला शव, सिर,पैर और धड़ अलग

    2 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ इलाके में गोला-बांकेगंज रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका शव तीन हिस्सों में मिला। सिर और एक पैर रेलवे पटरियों के बीच पड़े थे, जबकि धड़ बाहर पड़ा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के नया गांव के सामने रेलवे पोल नंबर 175/13 के पास हुआ। मृतक की पहचान नया गांव निवासी राजेश कुमार के बेटे चमन कुमार के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद चमन तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर भागा। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी। कुछ देर बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा। इसकी सूचना जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दी गई। दीपावली पर पंजाब से घर लौटा था युवक सूचना पर बांकेगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, चमन पंजाब में मजदूरी करता था और दीपावली पर घर आया था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। बताया गया कि करीब दो साल पहले चमन बिजुआ इलाके के रामनगर से एक विवाहित महिला को अपने साथ ले आया था। महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर अपनी चार साल की बेटी के साथ उसके पास आई थी। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में छठ पूजा से पहले पांचालघाट पर गंदगी:सफाई और मरम्मत का इंतजार, तैयारियां अधूरी
    Next Article
    सरसों की अच्छी-पैदावार के लिए 5-25 अक्टूबर तक करें बुवाई:75% फलियां पकने पर ही काटें फसल, पाले से बचाव तक की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment