Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेम खेलने से रोके जाने पर किशोर ने खाया कपूर:बागपत में हालत स्थिर, इलाज जारी; डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    5 hours ago

    2

    0

    बागपत में मोबाइल गेम की लत एक बार फिर खतरनाक साबित होती दिखी। परिवार द्वारा गेम खेलने से रोके जाने पर किशोर ने गुस्से में आकर कपूर की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बागपत के रटोल कस्बे निवासी समर (17) पुत्र हकीकत मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान परिजनों ने उसे खेलने से रोका, जिससे नाराज होकर उसने घर में रखी कपूर की गोलियां खा लीं। घटना के बाद समर की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक ने डॉक्टरों को बताया कि वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था और रोके जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। डॉक्टरों के अनुसार, समर की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बच्चों में मोबाइल गेम्स की लत तेजी से बढ़ रही है, जिससे वे भावनात्मक रूप से कमजोर होकर गलत कदम उठा सकते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में व्यस्त रखना चाहिए, ताकि वे मोबाइल पर अधिक निर्भर न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को विदा कराने आए दामाद की पीट-पीटकर हत्या:सोनभद्र में ससुराल में विदाई को लेकर हुआ था विवाद
    Next Article
    काशी में विक्रमादित्य महानाट्य का समापन:निदेशक बोले- CM मोहन यादव ने विक्रमादित्य के पिता का रोल किया था, 1 लाख लोग पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment