Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती ग्रीन सोसायटी में होली मिलन:प्रबुद्ध समाज ने पार्क में सजाया मंच, ढोलक की थाप पर छेड़े तराने

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की इमार गोमती ग्रीन सोसायटी में प्रबुद्ध समाज ने सनातन धर्म मंच के सहयोग से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोसायटी के पार्क में मंच सजा, जहां ढोलक की थाप पर होली गीतों के तराने छेड़े। इस दौरान फाग की धुन पर कई होली गीतों को लोगों ने एंजॉय किया। कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सनातन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली गीतों का लोगों ने आनंद लिया इस अवसर पर 'धर्मो रक्षति रक्षितः' के संदेश के साथ समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। दीपक के होली गीतों और सामूहिक भजनों ने कार्यक्रम के माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में वीएस शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, राकेश शुक्ला, उपेंद्र उपाध्याय, डॉ. आलोक पांडेय, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. रोहिताश और शशांक मिश्रा सहित सोसायटी के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास दादर एक्सप्रेस से गिरा, मुंबई से बलिया जा रहा था
    Next Article
    Sara Tendulkar Dance: भाई अर्जुन की शादी में बहना ने लगाए जोरदार ठुमके, देखें सारा तेंदुलकर का 'पंजाबी वेडिंग सॉन्ग' डांस VIDEO VIRAL

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment