Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक:24 घंटे बाद मिला शव, दोस्तों के साथ पीपा पुल पर गया था

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया 18 साल का युवक डूब गया। रविवार को रेस्क्यू के दौरान 24 घंटे बाद उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संजोग नगर थाना हुसैनगंज निवासी आदिल (18) पुत्र टिंकू शनिवार शाम को अपने कुछ साथियों के साथ गोमती नदी में पीपा पुल, मेंहदी घाट के पास नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य युवक किसी तरह बाहर निकल आए लेकिन आदिल लापता हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस का कहना है परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस अभियान के तहत 32 वारंटी को गिरफ्तार किया:कोर्ट में पेश न होने वाले अभियुक्तों पर कार्रवाई की
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के बढ़नी PHC में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित:विधायक विनय वर्मा ने किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment