Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गनपत सहाय कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम:समर्थन में छात्राओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरुक करना रहा उद्देश्य

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रशासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय 'बजरंगी' के मार्गदर्शन और प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाना था। महाविद्यालय के सीताकुंड परिसर में आयोजित इस अभियान में छात्राओं ने महिला आरक्षण बिल और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। हस्ताक्षर कर अधिनियम का समर्थन किया छात्राओं ने एक बड़े श्वेत पटल (बैनर) पर हस्ताक्षर कर अधिनियम का समर्थन किया। इस दौरान बैनर पर हस्ताक्षर करने के लिए छात्राओं की लंबी कतारें देखी गईं, जो उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. गीता त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समाज के विकास का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक प्रो. मो. शाहिद, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. नीलम तिवारी, प्रो. नसरीन, डॉ. भोलानाथ, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. ज्योतिमा, डॉ. अंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 20000 की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर मांगे थे एक लाख, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
    Next Article
    मऊ में डीएम ने की मासिक समीक्षा बैठक:सख्त निर्देश दिए, कहा- अपराधियों पर हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment