Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम के सतपाल तंवर पर लॉरेंस समर्थक ने की फायरिंग:सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली जिम्मेदारी, यूपी के देवबंद में एफआईआर

    3 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम में रहने वाले भीमसेना एवं संविधान सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर पर फायरिंग के मामले में कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। हमले के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर एक युवक ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताते हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस धमकी भरे फेसबुक पोस्ट में सतपाल तंवर को मुल्ला का गुलाम बताते हुए अगली बार उनकी पत्नी निशा तंवर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। लॉरेंस बिश्नोई के कथित फैन ने नवाब सतपाल तंवर समेत उत्तर प्रदेश पुलिस को भी फेसबुक पर टैग करके ये पोस्ट डाली है। सतपाल तंवर की पत्नी निशा तंवर की शिकायत पर यूपी के देवबंद में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की जांच टीम ने कार के गेट में फंसी गोली भी बरामद कर ली है। पहले भी धमकी मिल चुकी है सतपाल तंवर को पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लेकर धमकियां मिल चुकी है। इस संबंध में गुरुग्राम में केस भी दर्ज है। हालांकि सतपाल तंवर ने खुद लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि अगर सरकार इजाजत दे तो वे 2 घंटे 4 मिनट में पूरा गैंग खत्म कर देंगे। फेसबुक पोस्ट में दी धमकी फेसबुक पर "Andy Rajput" और "Fan Lawrence Dada Ka" जैसे प्रोफाइल्स से एक ही तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिनमें लिखा है कि ये जो देवबंद में भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर पर गोली चली है, ये हमने चलवाई है... लॉरेंस हमारे माय-बाप हैं... इस मुल्ले ने सनातन धर्म का विरोध किया... अगली बार इसकी पत्नी निशा तंवर सामने आएगी तो वो भी मारी जाएगी... यह अपनी पत्नी के कारण बच गया... लॉरेंस बिश्नोई का कथित फैन आगे लिखता है, भीमसेना हिंदू विरोधी दल है... नवाब सतपाल तंवर मुल्ला का गुलाम है... 24 घंटे नजर है... जब मौका मिलेगा तो काफिर सामने से गोली मारेंगे... अबकी बार नहीं बचेगा... श्राद्ध निकलवा ले... क्रियाकर्म करा ले। राम राम, जय मां शाकुंभरी, जय बलकारी!" इसलिए हमला करने की बात कही पोस्ट करने वाले का दावा है कि वह लॉरेंस को नवाब सतपाल तंवर द्वारा मिट्टी में मिलाने की बात कहने और छपरी बोलने से आहत है। कथित फैन ने दावा किया कि सतपाल तंवर सलमान खान का साथ देता है, बाबा सिद्दीकी की मौत पर भी रोया था... सुखदेव गोगामेड़ी की मौत पर भी आंसू बहा रहा था, सिद्धू मुसेवाला की मौत पर भी भाई को गलत बोल रहा था। रात को मिला मौका कथित फैन का दावा है कि गुनारसा में सतपाल तंवर के आने के बाद गांव के चारों तरफ उन्होंने अपने आदमी लगा रखे है। उसने पूरा दिन इंतजार करवाया तब जाकर रात में मौका मिला है। देवबंद आने से पहले सतपाल तंवर ने वीडियो पोस्ट करके अपने देवबंद आने की जानकारी दी थी इसके बाद से ही उनके पीछे शूटर लगाने का दावा पोस्ट में किया गया है। दो अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट ये पोस्ट लगभग एक ही टेक्स्ट के साथ दो अलग-अलग अकाउंट्स से शेयर किए गए हैं। पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई को "दादा" कहकर फैन होने का दावा किया गया है, लेकिन स्पष्ट रूप से गैंग मेंबर होने से इनकार किया गया है। सहारनपुर पुलिस ने फायरिंग की घटना पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कार का भी टेक्निकल मुआयना हो चुका है और सबूत लैब में भेजे जा चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयमाल के बाद कुलदीप ने वंशिका को गले लगाया:बचपन की दोस्त संग लिए 7 फेरे; VIDEO में देखिए क्रिकेटर की शाही शादी
    Next Article
    खड्डा दियारा क्षेत्र में बनेगी 5 नई सड़कें:आजादी के बाद पहली बार निर्माण को मिली स्वीकृति, दूर होगी आवागमन की समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment