Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में थाने के बाहर सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:युवक के गर्लफ्रेंड पर धोखा देने के आरोप, बोला- बेटा आपसे ये उम्मीद नहीं थी

    7 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम में सेक्टर-40 पुलिस थाने के बाहर बुधवार रात को पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। खुद को आग लगाने से पहले अंकित ने कहा, "मैं उस स्टेज पर खड़ा हूं, जहां मेरे पिता नहीं हैं और घरवाले दूर हैं। मैंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज पी रहा हूं। आज मेरा आखिरी दिन है, मैं मरूंगा।" उसने एक डिस्पोजल गिलास में कुछ दवाइयां दिखाते हुए कहा, "मैं ये खाऊंगा, फिर मुझे नहीं पता क्या होगा।" युवक ने आगे कहा कि उसे बस नशे के चढ़ने का इंतजार है, क्योंकि वह मरना चाहता है। उसने बताया कि वह दो लीटर पेट्रोल लेकर आया है और अपनी जान देगा, यहीं आग लगाएगा, क्योंकि उसे फंसाया जा रहा है। उसने काजल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कहती है कि उसने उसका पैसा ले रखा है, जबकि उसने उसे तीन साल अपने पास रखा, उसकी देख-रेख की और खर्चा उठाया। उसने कहा, "बेटा, आपसे यह उम्मीद नहीं थी।" युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और थाने में झूठी शिकायत देने के भी आरोप लगाए। युवक के परिवार ने भी युवती के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… चंडीगढ़ से गुरुग्राम मिलने आता था अंकित यादव (24) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सीतापुर गांव का रहने वाला था। वह चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था। अंकित के परिवार का कहना है कि उसकी पिछले 4 साल से फतेहपुर जिले की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों गुरुग्राम में काफी महीनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी साथ रहे। कुछ महीने पहले युवती गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने के लिए आ गई। अंकित नियमित रूप से उससे मिलने गुरुग्राम आता रहता था। 20 दिन पहले अफेयर का पता चला परिवार के मुताबिक, 20 दिन पहले अंकित को पता चला कि उसकी प्रेमिका का किसी दूसरे व्यक्ति से अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों के बीच तीखी अनबन शुरू हो गई। बुधवार (15 अप्रैल) को अंकित युवती को चंडीगढ़ ले जाने के इरादे से कार लेकर सेक्टर-31 पहुंचा। उसने युवती के कमरे का कुछ सामान अपनी कार में रख लिया। युवती ने सेक्टर-40 थाने में शिकायत दी इस पर युवती नाराज हो गई। उसने सेक्टर-40 थाने में अंकित के खिलाफ परेशान करने और सामान चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। अंकित फोन पर परिवार को पूरी बात बताते हुए थाने के पास पहुंचा और उसने कार थाने से मात्र 20 कदम दूर सड़क किनारे खड़ी कर दी। कार से उतरते ही खुद को आग लगाई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी। वह कार से उतरा, खुद पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर जलाकर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर थाने की पुलिस टीम और आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने कपड़े, पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दिल्ली AIIMS में अंकित की मौत गंभीर रूप से झुलसे अंकित को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। गुरुवार रात को इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। अंकित के परिवार ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी है। SHO बोले- थाने के अंदर नहीं था युवक सेक्टर-40 थाना SHO राजेश कुमार ने बताया कि युवक थाने के अंदर नहीं गया था। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की गहन जांच चल रही है। युवती से भी पूछताछ की जाएगी और परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कफन ओढ़कर डीएम ऑफिस के सामने लेटा बुजुर्ग:बस्ती में बोला- साहब, जिंदा कर दीजिए, 14 साल से मरा हुआ हूं
    Next Article
    अंबेडकर ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को सम्मान दिलाया-राज्यमंत्री:कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया उचित सम्मान, BJP सरकार ने उनके योगदान को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment