Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी से युवक ने की मारपीट:पासपोर्ट जब्त होने पर पुलिस से नाराज था, बलिया से आया था गोरखपुर

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार रात के समय एक युवक ने गेट पर चेक करने के दौरान पुलिस से झगड़ा कर लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रात के समय मेले में आए लोगों की वहां भीड़ जुट गई। किसी तरह पुलिस युवक को पकड़कर गोरखनाथ थाने ले गई। युवक की पहचान बलिया के थाना नगरा क्षेत्र चंद्रभान दुबौली गांव निवासी 35 साल के प्रेमचंद राजभर के रूप में हुई। गोरखनाथ मंदिर में रात करीब 8:30 बजे के करीब प्रेमचंद दक्षिणी गेट से अंदर जा रहा था। तभी गेट पर पुलिस ने उसकी चेकिंग की। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गए। हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह पुलिस ने उसको काबू में किया। इसके बाद उसे गोरखनाथ लेकर गई। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इस वजह से वह पुलिस से काफी नाराज रहता है। वह मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से ही पुलिस से अभद्रता किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो बसों के बीच दबकर क्लीनर की मौत:बैक कराने के दौरान हुआ हादसा, रिटायर्ड दरोगा की है ट्रैवल्स एजेंसी
    Next Article
    सांसद चंद्रशेखर ने परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात:पिता ने कहा- यह मामला लोकसभा में उठाना, राज्यमंत्री के बेटे की कार से 2 भाइयों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment