Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के 11 थाने पर नई तैनाती:सात थानेदारों का गैर जनपद तबादला, दूसरे जिले से आए पुलिस कर्मियों को दी गई जिम्मेदारी

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर जिले के 11 थानों पर नई तैनाती दे दी गई। वहीं, गैर जनपद तबादला हो चुके सात थानेदारों को रिलीव कर दिया गया। गुरुवार की देर रात एक साथ हुए बदलाव से जिले में चर्चा शुरू हो गई है। एसएसपी डॉ. कौष्तुभ के निर्देश पर नई लिस्ट जारी की गई है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक, पिपराइच के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामगढ़ताल थाने का नया थानेदार बनाया गया है। विवेक त्रिवेदी को पुलिस लाइन से पिपराइच थानेदार, अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कैंपियरगंज थानेदार, प्रहलाद सिंह को पुलिस लाइन से गोला थाने का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इसी तरह पुलिस लाइन से राजकुमार सरोज को गगहा थानेदार, जगदीश पाल को गगहा से गुलरिहा थानेदार, संतोष कुमार अवस्थी को पुलिस लाइन से बांसगांव थानेदार, राकेश रोशन सिंह को गोला से शाहपुर थानेदार, संजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से सहजनवां थानेदार, गौरव वर्मा को राजघाट, प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट, विवेक कुमार मिश्रा को हरपुर बुदहट से मीडिया सेल भेजा गया है। ज्ञानेंद्र सिंह को राजघाट से पीपीगंज थानेदार बनाया गया है। गैर जिले के लिए रिलीव किए गए बांसगांव थानेदार जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज गुप्ता राजघाट, महेश कुमार चौबे सहजनवां, अरुण कुमार सिंह पीपीगंज, इत्यानंद पांडेय गुलरिहा, चंद्रभान सिंह शाहपुर और रामगढ़ताल के प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेगमबाग के अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग:शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में जुटी
    Next Article
    'कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने के लिए ब्रिटिश किंग चार्ल्स-III से करुंगा बात', न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी का बड़ा बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment