Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर “क्रीपर शेड” प्रोजेक्ट अधूरा:इंदौर की तर्ज पर साल भर पहले शुरू हुआ था काम

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों को धूप से राहत देने के लिए नगर निगम ने पिछले साल एक खास पहल शुरू की थी। यहां इंदौर की तर्ज पर “क्रीपर शेड” यानी लेटेदार पौधों से प्राकृतिक छांव देने वाला शेड बनाया जाना था। लेकिन यह योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है। दरअसल, नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के तहत लोहे का ढांचा तो तैयार कर दिया, लेकिन शेड के ऊपर और किनारों पर लगाए जाने वाले लताओं (क्रीपर) के पौधे अब तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में यह शेड अधूरा ही नजर आ रहा है और लोगों को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है। जानिए क्या थी योजना इस योजना के तहत ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों को तेज धूप और उमस से बचाने के लिए पहले शेड तैयार किया जाना था। इसके बाद उस पर बेलदार पौधे लगाए जाने थे, जो समय के साथ बढ़कर घनी हरियाली बना देते। इससे वहां खड़े वाहन चालक और राहगीरों को प्राकृतिक छांव मिलती और गर्मी में राहत मिलती। नगर निगम का अनुमान था कि साल 2025 तक यह काम पूरा हो जाएगा। साथ ही, गर्मियों में यह सुविधा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस मामले में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में देरी जरूर हुई है। 1 हफ्ते मे यहां नॉर्मल शेड लगाया जाएगा, ताकि लोगों को तुरंत कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने के बाद इस पर क्रीपर पौधे लगाए जाएंगे, जिससे धीरे-धीरे प्राकृतिक छांव तैयार होगी। लोगों को हो रही परेशानी फिलहाल फिराक चौक से अंबेडकर चौक की ओर आने वाले वाहन अक्सर ट्रैफिक सिग्नल पर काफी देर तक रुकते हैं। तेज धूप और उमस के कारण यहां खड़े लोगों को काफी दिक्कत होती है। अधूरा शेड होने की वजह से उन्हें अभी तक राहत नहीं मिल पा रही है। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उदय प्रताप सिंह ने बताया कि- मैं पिछले साल से इस चौराहे का हाल देख रहा हूं। ये काम पूरा नहीं हो सका। मैं इसी रास्ते आता जाता हूँ। अगर समय से यह बन जाता तो हम सबको गर्मी से काफ़ी राहत मिलती। अन्य शहरों में सफल प्रयोग देश के कई बड़े शहरों जैसे- नोएडा, प्रयागराज, आगरा, इंदौर, चेन्नई और सूरत में ट्रैफिक सिग्नल पर इस तरह के ग्रीन शेड लगाए जा चुके हैं। वहां यह प्रयोग काफी सफल रहा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा पहुंचे काशी:तुलसी घाट पर पहलवानों संग गदा फेरी,बोले- हमारे गुरू इसी क्षेत्र में बैठकर साधना करते‌ थे
    Next Article
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया:मुगलसराय में ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment