Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे की गोली लगने से मौत:फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे थे; SP बोले- पिस्टल साफ करते वक्त गोली चली

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अरबपति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश (40) की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली, जो अम्बरीश के मुंह में लग गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, गोली कैसे चली, यह पता नहीं चल पाया है। अम्बरीश अपनी फॉर्च्यूनर से शुक्रवार सुबह 8 बजे अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। साढ़े 8 से 9 बजे के बीच में उनकी गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा था। परिवारवालों का कहना है कि अम्बरीश अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। तभी गलती से गोली चल गई। देर शाम राप्ती नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया- 24 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे अम्बरीश के छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने फोन कर मौत की सूचना दी। बताया कि सुबह अम्बरीश फार्महाउस गए थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में अम्बरीश अपनी फॉर्च्यूनर से आते और छत पर जाते दिखे। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका 'एके' के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। वह कायस्थों की श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अम्बरीश भी हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… घर से 10 किमी दूर है फार्महाउस अम्बरीश का घर पॉश इलाके सिविल लाइंस के पार्क रोड पर है। घर से 10km दूर कुसमी जंगल में उनका तीन मंजिला फार्महाउस है। इसकी तीसरी मंजिल पर 3-4 कमरे हैं। आगे खाली हिस्से में छत है। गोदाम में टेंट और कुर्सी-मेज रखे जाते हैं। अम्बरीश दो भाई में बड़े थे। छोटा भाई नितिन उर्फ रानू भी बिजनेसमैन है। अमरीश गुरुवार रात खाना-खाने के बाद अपने सिविल लाइंस के घर में ही सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठे और फार्महाउस जाने के लिए ड्राइवर को बुलाया था, लेकिन ड्राइवर नहीं आया। वह घर में ही एक घंटे तक टहलते रहे। फिर खुद ही फॉर्च्यूनर लेकर निकल गए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर चले गए। करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां देखा तो अम्बरीश खून से लथपथ पड़े थे। गोली मुंह से बाहर निकली हुई थी। घटना के दौरान करीब 4 कर्मचारी वहां थे। 2012 में हुई थी शादी, दो बेटे हैं अम्बरीश की 2012 में दीपाली श्रीवास्ताव से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं- एक की उम्र 10 साल और दूसरे की 8 साल है। अम्बरीश टेंट हाउस बिजनेस के साथ ही ठेकेदारी भी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनके टेंट ही लगते हैं। अम्बरीश का गोरखपुर के तारामंडल रोड पर FIVE SENSES नाम से होटल भी है। इसमें बैंक्वेट और रेस्टोरेंट भी है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर नेताओं का जमावड़ा रहा पुलिस ने अम्बरीश के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा। वहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला भी पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम होने तक सभी वहीं मौजूद रहे। इसके बाद अम्बरीश के शव के साथ उनके घर आ गए। पिता का शव देखकर रो पड़े दोनों बेटे पोस्टमॉर्टम के बाद शव को घर लाया गया। सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन किए। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौजूद रहे। अम्बरीश के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता का शव देखकर दोनों बेटे भी रोने लगे। परिवारवालों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से चुप कराया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार राप्ती नदी के किनारे राजघाट पर हुआ। छोटे भाई नितिन ने अम्बरीश की चिता को मुखाग्नि दी। -------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद के दौरे पर रवाना हुए:पाकिस्तानी अधिकारियों से बैठक करेंगे अराघची, बातचीत में अमेरिका शामिल नहीं होगा
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा कल से:तीन दिन में 25 लाख युवा एग्जाम देंगे, नकल रोकने के लिए बायोमेट्रिक और ई-केवाईसी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment