Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 10 साल से फरार फर्जी शिक्षक गिरफ्तार:फर्जी अंकपत्र और प्रमाणपत्र लगाकर किया था भर्ती में आवेदन

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर के राजघाट थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 10 साल से फरार शिक्षक को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीडी रोड के पास रहने वाले अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। अब जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, साल 2016 में गोरखपुर मंडल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एलटी ग्रेड शिक्षक की भर्ती निकली थी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनुज ने फर्जी और कुटरचित अंक पत्र व प्रमाणपत्र बनवाया था। जिसे लगाकर इसने इस एग्जाम में आवेदन किया था। आरोपी माध्यमिक विद्यालय एलटी ग्रेड भर्ती में नौकरी भी हासिल कर लिया था। लेकिन दस्तावेजों की जब जांच हुई तो सभी फर्जी निकले। इसके बाद प्रशासन की तरफ से राजघाट थाने में तहरीर देकर अनुज प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। साल 2016 की यह घटना है। तभी ये आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को राजघाट पुलिस को लोकेशन मिलते ही आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के भी नाम बताए हैं। पुलिस उनकी संलिप्तता का पता लगा रही है। आरोपी ने बताया कि बेरोजगार था, उसे किसी ने राय दी कि इस तरह से नौकरी मिल जाएगी। एक बार नौकरी लग गई, बाद में कोई पकड़ नहीं पाएगा। लेकिन शुरूआती जांच में ही मेरी पोल खुल गई। क्राइम ब्रांच और राजघाट थाने की पुलिस के संयुक्त प्रयास से आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज पहुंचे:कुछ देर बाद अरैल पहुंचेंगे, कल नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का करेंगे शुभारंभ
    Next Article
    पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की मुलाकात:ODOP के तहत बांसुरी के एक्सपोजर को लेकर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment