Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 13 मई को बड़े आंदोलन की तैयारी:बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर करेंगे काम

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के विद्युत कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में आंदोलन तेज कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान के साथ जुड़ते हुए कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया तुरंत वापस लेने की मांग की। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने से आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा। उनका कहना है कि निजीकरण के बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी तय है और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। 500 दिन से जारी है आंदोलन कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले करीब 500 दिनों से निजीकरण के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन को किसानों और मजदूर संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे यह संघर्ष और व्यापक हो गया है। कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। साथ ही आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर हो रही कार्रवाई को भी तुरंत बंद करने की मांग की गई। जन-जागरण अभियान से बढ़ी सक्रियता संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के तहत गोरखपुर समेत अन्य जिलों में लगातार सभाएं और बैठकें हो रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे लोगों को निजीकरण के प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि 13 मई को प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दिन कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आंदोलन और तेज करने की चेतावनी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ किया कि यह लड़ाई बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं के हित और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म:लगन के बीच लगी लंबी कतारें, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
    Next Article
    बरेली में बिजली संकट पर सपा का हल्ला बोल:SE का घेराव कर जताया आक्रोश, पॉश कॉलोनियों में 20-20 घंटे की अघोषित बिजली कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment