Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अचानक बदला मौसम:बादल छाए और हवा चलने से मिली राहत, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शनिवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह जहां तेज धूप निकली थी, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए। बादलों के बीच-बीच में धूप भी निकलती रही, जिससे धूप और छांव का दौर चलता रहा। इसी दौरान हल्की से मध्यम रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ और लोगों को राहत मिली। आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन में धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन हवा चलने से मौसम संतुलित रहा। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मार्च के बचे दिनों में साफ रहेगा आसमान मौसम विभाग के अनुसार मार्च के बचे हुए दिनों में अब मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। आसमान में बादल कम रहेंगे और धूप तेज पड़ेगी। इससे दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा। दोपहर में गर्मी का असर बढ़ेगा, हालांकि सुबह और रात में हल्की राहत मिलती रहेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में तेज होगी गर्मी अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के कारण दिन में गर्मी ज्यादा महसूस होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, जिससे गर्मी का असर लगातार बना रहेगा। तेज धूप से बचाव जरूरी बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। जरूरी काम होने पर सिर ढककर निकलें और पानी साथ रखें। दिन भर पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। हल्के और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि गर्मी का असर इन पर जल्दी पड़ता है। कुल मिलाकर गोरखपुर में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ और गर्म रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को गर्मी का अहसास कराएगा, जबकि सुबह और रात में हल्की राहत बनी रहेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे अपने असर में बढ़ोतरी करती नजर आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल खेल महोत्सव की तैयारी हुई पूरी:दोनो देशों के बीच संबंध होंगे मजबूत, क्रॉस कंट्री दौड़ से होगी शुरुआत
    Next Article
    इंश्योरेंस एजेंट बनकर ठगी:पॉलिसी रिन्यू के नाम पर 51 हजार रुपए ऐंठे, 15 महीने बाद दर्ज हुआ केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment