Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्चों को गुजिया खिला रहे CM योगी:पूछे- कौनसी क्लास में पढ़ते हो, वायरल हो रहा वीडियो

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखनाथ का है। वीडियो में मुख्यमंत्री छोटे बच्चों से बात करते और उन्हें अपने हाथ से गुजिया खिलाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री बच्चों के पास खड़े होकर उनसे पढ़ाई के बारे में पूछते दिखाई दे रहे हैं। वह बच्चों से पूछते हैं कि वे किस कक्षा में पढ़ते हैं। बच्चे भी उनसे सहज होकर जवाब देते नजर आते हैं। मुख्यमंत्री बच्चों से बात करते समय हंसी-मजाक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे माहौल काफी अच्छा नजर आ रहा है। बच्चों को अपने हाथ से खिलाई गुजिया वीडियो में बातचीत के बाद मुख्यमंत्री बच्चों को अपने हाथ से गुजिया खिलाते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के साथ उनका यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों को अच्छा लगा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में भटहट के रहने वाले के कुछ स्थानीय लोग और बच्चे हैं। वहीं मौजूद लोगों द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर मिल रही लोगों की प्रतिक्रिया वीडियो सामने आने के बाद व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार की चर्चा भी लोगों के बीच हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पर पथराव, आरोपी छुड़ाने के प्रयास में 4 गिरफ्तार:बागपत के मंवीकला गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद घटना
    Next Article
    लखनऊ मंडल का टिकट जांच अभियान तेज:फरवरी में 57 हजार से ज्यादा पेनल्टी केस, करीब चार करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment