Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में B.ed ट्रेनीज का स्काउट गाइड कैंप संपन्न:टीमवर्क, लीडरशिप और सीमित संसाधन प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में आयोजित फाइव-डे स्काउट गाइड ट्रेनिंग कैंप का समापन दीक्षा सेरेमनी, ओथ और कैंप फायर प्रोग्राम के साथ हुआ। यह कैंप दिग्विजय नाथ PG कॉलेज के टीचर एजुकेशन डिपार्टमेंट में भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश स्टेट हेडक्वार्टर लखनऊ के निर्देशन में असिस्टेंट स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमिश्नर मोहित कुमार की सुपरविजन में आयोजित किया गया। कैंप में B.ed ट्रेनीज को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। दीक्षा सेरेमनी में ट्रेनीज को दिलाई गई ओथ समापन प्रोग्राम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और लैंप लाइटिंग से हुई। इसके बाद ट्रेनी स्टूडेंट्स ने सरस्वती वंदना और वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया। सभी ट्रेनीज को स्काउट गाइड ओथ दिलाई गई और दीक्षा सेरेमनी के तहत स्कार्फ पहनाकर तिलक किया गया। चीफ गेस्ट प्रिंसिपल डॉ ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड ट्रेनिंग से डिसिप्लिन, टीमवर्क और कलेक्टिव वर्क कल्चर डेवलप होता है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग स्टूडेंट्स को कठिन परिस्थितियों को मैनेज करने की प्रैक्टिकल समझ देती है। प्रोफेसर डॉ शुभ्रा श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते समय में लिमिटेड रिसोर्स में काम करना जरूरी स्किल है, जिसे स्काउट गाइड ट्रेनिंग के जरिए बेहतर तरीके से सिखाया जाता है। कैंप डायरेक्टर अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से स्टूडेंट्स में लीडरशिप, कोऑर्डिनेशन और रिस्पॉन्सिबिलिटी की भावना विकसित होती है, जो उन्हें बेहतर सिटिजन बनने में मदद करती है। टेंट सेटअप और चूल्हा बनाकर दिया प्रैक्टिकल डेमो ट्रेनीज ने अलग-अलग ग्रुप में टेंट लगाए और ईंट व मिट्टी से चूल्हा बनाकर लिमिटेड रिसोर्स मैनेजमेंट का डेमो दिया। गेस्ट्स ने टेंट का निरीक्षण किया और ट्रेनीज द्वारा तैयार फूड का भी अवलोकन किया। कैंप फायर प्रोग्राम में ट्रेनीज ने पुलवामा अटैक पर आधारित शॉर्ट प्ले प्रस्तुत कर आतंकवाद और धार्मिक हिंसा के खिलाफ मैसेज दिया, जिसे गेस्ट्स ने सराहा। प्रोग्राम का संचालन अजय यादव और प्रांजलि प्रिया ने किया। इस मौके पर डॉ अरुण तिवारी, राकेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, गोपाल सिंह और ट्रेनर लाजो रानी सहित अन्य फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे। अंत में फ्लैग डाउन और नेशनल एंथम के साथ कैंप का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'एवमस्तु' पुस्तक का हुआ विमोचन:साहित्य प्रेमियों ने जमकर तारीफ की, चन्द्र मोहन बोले- भाषा बेहद सरल और आधुनिक
    Next Article
    IPL में MI vs KKR:शार्दूल को 3 विकेट, एलन, रहाणे और ग्रीन को कैच कराया; कोलकाता के 150 रन पूरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment