Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिजली कर्मियों ने किया विरोध:11 अप्रैल तक फैसला नहीं तो आंदोलन की चेतावनी, कार्रवाई वापस लेने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बुलावे पर सोमवार को पूरे प्रदेश में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियंता और संविदा कर्मी एक साथ विरोध में उतरे। अलग-अलग जगहों पर सभाएं कर सभी ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। समिति ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि कर्मचारियों पर हो रही सभी कार्रवाई तुरंत बंद की जाए और जो फैसले पहले लिए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। पुरानी कार्रवाई वापस लेने की मांग कर्मचारियों ने कहा कि मार्च 2023 की हड़ताल के बाद कई लोगों पर एफआईआर, निलंबन और नौकरी से निकालने जैसी कार्रवाई हुई थी। अब सभी कार्रवाई वापस लेने की मांग की जा रही है। समिति का कहना है कि जो कर्मचारी शांतिपूर्वक निजीकरण का विरोध कर रहे हैं, उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की जा रही है। इसमें नौकरी से हटाना, वेतन रोकना और दूर स्थानों पर भेजना शामिल है। मई 2025 में बने नए नियम, जिनमें बिना जांच नौकरी खत्म करने की बात है, उन्हें हटाने की मांग की गई है। साथ ही पदों में कटौती और संविदा कर्मियों की छंटनी का भी विरोध किया गया है। कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध किया गया। इसे कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया गया है। निलंबन रोकने की मांग संघर्ष समिति ने कहा कि जिन कर्मचारियों को आंदोलन के दौरान निलंबित किया गया है, उन्हें वापस लिया जाए। साथ ही 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित नए निलंबन भी रोके जाएं। सभाओं में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि अब किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राकेश टिकैत ओडिशा में गिरफ्तार, किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन:बागपत कोतवाली में कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
    Next Article
    लखनऊ में थूकने के विवाद में दंपती का सिर फोड़ा:दूध की बाल्टी मारी, पीड़ित का आरोप- लंबे समय से कर रहे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment