Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिजली व्यवस्था को लेकर कर्मचारी-उपभोक्ता नाराज:पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की लापरवाही से बिगड़े हालात, गर्मी में दिक्कत की चेतावनी

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की लापरवाही से हालात बिगड़ रहे हैं। इसी वजह से बिजली कर्मी और उपभोक्ता दोनों सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो गर्मी में बिजली व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। समिति के अनुसार कर्मचारियों पर की जा रही कार्रवाई से नाराजगी है, वहीं उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों से परेशान हैं। कई जगह ज्यादा और गलत बिल आने की शिकायत मिल रही है। लखनऊ समेत कई जिलों में लोग 1912 हेल्पलाइन और बिजली दफ्तरों पर शिकायत कर रहे हैं। निजीकरण विरोध के बाद माहौल खराब संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के बाद माहौल और खराब हो गया है। अब उपभोक्ता भी विरोध में उतर रहे हैं, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। समिति का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई संविदा कर्मियों को हटाया गया और अनुभवी कर्मचारियों की संख्या कम हुई है। इससे काम धीमा पड़ गया है और उपभोक्ताओं को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। विरोध कार्यक्रम जारी समिति के तहत अलग-अलग जिलों में विरोध और सभाएं की जा रही हैं, जिनमें प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। संघर्ष समिति ने मांग की है कि प्रबंधन तुरंत बातचीत शुरू करे और कर्मचारियों व उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करे। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 25 हजार का लगाया जुर्माना, 6 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    बरेली में सरकारी राशन की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन:पूर्ति विभाग ने कोटेदार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, 19 बोरी गेहूं और चावल गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment