Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड:तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, 27-28 को बारिश के आसार

    5 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार सुबह से तेज धूप और उमस के कारण दिन की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। सुबह के समय ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने पर लोगों को लू जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। उमस बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चल सकती हैं। कई दिनों से पार 40 के पार अप्रैल में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लगातार तीसरे दिन तापमान 41 डिग्री के पार रहा, जबकि पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलते ही लोगों का हलक सूखने लगता है और घुटन जैसी स्थिति महसूस हो रही है। हीट वेव के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी बेचैनी और थकान से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम का असर लोगों के चेहरे और शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है। 27-28 को बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी का यही असर बना रहेगा। इसके बाद हवाओं की गति में कमी आएगी और धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल हवाओं की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे है, जो आने वाले दिनों में घटकर 10-15 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे लू के असर में कुछ कमी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का पूर्वाभ्यास:रिक्रूट आरक्षियों ने दिखाया उत्कृष्ट अनुशासन और तालमेल
    Next Article
    सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज में मामा-भांजा डूबे, एक लापता:रात में घूमने गए थे, नहाने गए थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment