Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गुरुवार को रहेगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में लाइन मरम्मत, पेट्रोलिंग और सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में बिजली बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है। 33 केवी लाइन पर होगा मरम्मत और पेट्रोलिंग कार्य मेडिकल कॉलेज और शाहपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर गर्मी को देखते हुए पेट्रोलिंग और मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई निर्धारित समय तक बंद रहेगी। करीमनगर क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण राप्ती नगर न्यू विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाला 11 केवी करीमनगर फीडर भी सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगा। इससे आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते खोराबार विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी रामगढ़ फीडर और लोहिया इंक्लेव के 11 केवी लालपुर टीकर फीडर की आपूर्ति भी इसी अवधि में बाधित रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर एएआई का 31वां स्थापना दिवस:'उड़ान' से ग्रीन एनर्जी तक की उपलब्धियां की गईं साझा
    Next Article
    मेरठ में 3 करोड़ के GST घोटाले का खुलासा:फर्जी फर्म बनाकर सरकार को लगाया चूना, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment