Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ह्यूमिडिटी से हाल बेहाल:तीखी धूप- गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी, 41 डिग्री तक जाएगा तापमान

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में रविवार सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है। सुबह के समय से ही धूप इतनी तेज है कि लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप और तेज होती जाएगी और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा। दोपहर के समय स्थिति और कठिन हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रह सकता है। दोपहर के समय लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं की वजह से बाहर का माहौल और ज्यादा गर्म हो जाएगा और लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उमस ने बढ़ाई परेशानी गर्मी के साथ उमस भी लगातार बढ़ रही है। उमस ज्यादा होने के कारण पसीना जल्दी सूख नहीं रहा है, जिससे शरीर में चिपचिपाहट बनी रहती है। लोग थोड़ी देर बाहर रहने पर ही थकान और बेचैनी महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह स्थिति और खराब हो सकती है क्योंकि उमस और बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक और रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसका मतलब है कि रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और पूरे दिन गर्मी का असर बना रहेगा। ह्यूमिडिटी बढ़ने से ज्यादा महसूस होगी गर्मी मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अधिकतम ह्यूमिडिटी 70 से 75 प्रतिशत तक और न्यूनतम 15 से 25 प्रतिशत तक रह सकती है। ह्यूमिडिटी बढ़ने से हीट इंडेक्स भी बढ़ेगा, यानी जो तापमान दिख रहा है उससे 3 से 4 डिग्री ज्यादा गर्मी महसूस होगी। साधारण भाषा में कहें तो लोगों को ज्यादा चिपचिपी और परेशान करने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी। चिड़ियाघर के जानवर भी गर्मी से परेशान गर्मी का असर अब गोरखपुर चिड़ियाघर के जानवरों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यहां बाघ गर्मी से राहत पाने के लिए लंबे समय तक पानी में बैठा रहता है। तापमान बढ़ने के साथ वह ज्यादा समय पानी में ही बिताता है। यह दृश्य देखने के लिए आने वाले लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। उल्टा तापमान और उमस दोनों बढ़ सकते हैं, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। इस साल मानसून भी रह सकता है कमजोर इस बार मानसून को लेकर भी बहुत अच्छी खबर नहीं है। अनुमान है कि इस साल मानसून सामान्य से 5 से 7 प्रतिशत तक कमजोर रह सकता है। इससे बारिश में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर अभी अध्ययन जारी है और अंतिम स्थिति आने वाले समय में साफ होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेनाल्टी से छूट पा सकेंगे GDA के आवंटी:OTS के तहत आवेदन शुरू; लगाए जाएंगे कैंप
    Next Article
    आजमगढ़ में बदमाश गिरफ्तार:मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में गैंग बनाकर चोरी करता था, 40 हजार कैश और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment