Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कैलाश सेल्स बनी चैंपियन:JPL सीजन 16 हुआ संपन्न, महिला वर्ग में टीम शरारत ने मारी बाजी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय JPL सीजन 16 प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से जुबली क्रिकेट ग्राउंड, बक्शीपुर में हुई। इसमें विभिन्न टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद कैलाश सेल्स ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में टीम शरारत विजेता रही। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विजय प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि अंकुल जायसवाल मौजूद रहे। सुबह के मैचों में विटली ने यूनिटेक को और ईडन ने सनराइज को हराया। शाम के सत्र में पूर्व अध्यक्षों के मैत्री मैच में टीम क्रेज़ी ने अल्मा मेटर को पराजित किया। इसके अलावा विटली ने सेठी टायर्स को और कैलाश सेल्स ने ईडन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जानिए पूरे दिन के मैच अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में विटली ने यूनिटेक को हराया, जबकि कैलाश सेल्स ने सेठी टायर्स को पराजित किया। दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बच्चों के मैच में सीएसके ने आरसीबी को हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में टीम शरारत ने रिद्धि इन स्टाइल को हराकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में कैलाश सेल्स ने बाजी मारी फाइनल मुकाबला विटली और कैलाश सेल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन अंत में कैलाश सेल्स ने जीत दर्ज कर JPL सीजन 16 का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, डॉली यादव, वैष्णवी सिंह और अजीत योगी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न प्रायोजकों और जेसीआई पदाधिकारियों का सहयोग रहा। संस्था के सचिव किशन अग्रवाल ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और मीडिया का आभार जताया। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में सीएम डैशबोर्ड बैठक में मंडलायुक्त सख्त:विभागों को सुधार के निर्देश, राजस्व और कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा
    Next Article
    दवा दिलाने के नाम पर करते थे साइबर ठगी:पिता-पुत्र गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment