Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लक्ष्य चैंपियन ट्रॉफी में 2 रोमांचक मुकाबले हुए:हरियाणा सेमीफाइनल में पहुंची, कल होंगे दो अहम मुकाबले

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया ट्वेन्टी ट्वेन्टी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में शुक्रवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पूल-बी के मुकाबलों में इंडियन एयरफोर्स ने दिल्ली को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम दो अंक लेकर पूल में पहले स्थान पर रही। वहीं हरियाणा ने राजस्थान को 47 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब जानिए आज के दिन का खेल… पहले मैच में दिल्ली पर आठ विकेट से जीत पहले मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। अमृत ने 49 और शिवम ने 18 रन का योगदान दिया। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अर्जुन और विनीत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि राजबहादुर, विकास यादव और अभिषेक को एक-एक सफलता मिली। जवाब में इंडियन एयरफोर्स ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विनीत ने 54, गौरव कोचर ने 41 और देवेंद्र ने 16 रन बनाए। दिल्ली के अजीत और शिवम को एक-एक विकेट मिला। विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार हसन नदीम ने प्रदान किया। मैच का शुभारंभ बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे मैच में हरियाणा का मजबूत प्रदर्शन दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन बनाए। रोहन ने 57, धनंजय ने 51 और अहान पोद्दार ने 28 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। राजस्थान की ओर से प्रिंस दुबे, ध्रुव मिश्रा और हर्ष ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। अजय सिंह ने 49, ऋषभ ने 26 और आनंद ने 18 रन बनाए। हरियाणा की ओर से ताक्षित ने 3, आयुष ने 2 तथा सैंडी और अहान ने एक-एक विकेट लिया। ताक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. अमरेश अस्थाना ने दिया। पदाधिकारी और खेल प्रेमी रहे मौजूद प्रतियोगिता के दौरान संजय रैना, धर्मेंद्र, विवेक तिवारी, शिशिर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शादाब, जवाहर, अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा, अश्विनी, अजय दूबे, अनस, शफीक अहमद सिद्दीकी, डॉ. मनव्वर, विनोद पाठक, गणेश श्रीवास्तव, अस्मित, संजय नायक, हसन नदीम, रविन्द्र चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, केके बघेल, विजय मिश्रा, प्रेम शाही सहित अन्य खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कल के मुकाबले शनिवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मैच लखनऊ और हरियाणा के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला इंडियन एयरफोर्स और इंदौर के बीच दोपहर 12 बजे से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत:हादसे का CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में होली सेलिब्रेशन:रंगों और फूलों से खेली होली, बाहुबली स्टाइल में नाचे युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment