Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मंगलवार को रहेगा बिजली शटडाउन:अलग-अलग समय पर होगी कटौती, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में मंगलवार को सीएम ग्रीड योजना के तहत कार्य और उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार के कारण राप्तीनगर और जगदीशपुर क्षेत्र में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को पहले से सतर्क रहने को कहा है। राप्तीनगर के प्रमुख फीडर 5 घंटे बंद रहेंगे उपखंड अधिकारी राप्तीनगर के अनुसार 33/11 KV उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड से निकलने वाले 11 KV कृष्ण नगर, रंजनकी नगर, मोती पोखरा, पत्रकारपुर, राप्तीनगर फेस थर्ड और दूरदर्शन फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यह कटौती सीएम ग्रीड योजना के तहत लाइन और सिस्टम सुधार कार्य के चलते की जा रही है। जगदीशपुर में सीटी स्थापना के चलते 4 घंटे सप्लाई बाधित वहीं, जगदीशपुर उपकेंद्र पर करंट ट्रांसफॉर्मर (सीटी) लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को सलाह, पहले से करें तैयारी बिजली विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले निपटा लें और पानी व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि असुविधा कम हो। विभाग ने सहयोग के लिए उपभोक्ताओं का धन्यवाद भी दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में विस्फोटक मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिविल लाइन्स पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को बिरयानी रेस्टोरेंट के पास पकड़ा
    Next Article
    सूजी आंखें, टूटा दांत… Splitsvilla X6 फेम प्रीत सिंह पर इंफ्लुएंसर ने मुंबई क्लब में किया हमला, उर्फी जावेद बोलीं- पुलिस के पास जाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment