Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला बंदियों की सेहत पर दिया ध्यान:रोटरी यूफोरिया ने जेल में लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, डॉक्टरों ने दिए जरुरी सलाह

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर की रोटरी यूफोरिया की ओर से “यूनाइट फॉर गुड” थीम के अंतर्गत जिला जेल में महिला बंदियों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की विशेष टीम ने सभी महिला बंदियों का हेल्थ टेस्ट किया। बीमारी के हिसाब से उन्हें जरुरी सलाह और फ्री दवाएं दी गई। साथ ही सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टर्स और उनकी टीम के साथ अन्य लोगों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने दिया सहयोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. सुधीर गुप्ता, विभागाध्यक्ष, स्त्री और प्रसूति रोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज; डॉ. डी.के. गुप्ता, लेप्रोस्कोपिक एंड सर्जन, ग्रीनलैंड हॉस्पिटल व उनकी टीम, डॉ. निशा और डॉ. अरशद जिया और उनकी नर्सिंग टीम, शामिल रहे। अधिकारियों ने की सराहना कैंप के दौरान जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय और जेलर अरूण कुमार भी मौजूद रहें। उनका कहना है कि क्लब के इस सराहनीय प्रयास से प्रत्येक महिला स्वस्थ रहेगी और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास प्राप्त करेगी, ताकि रिहाई के बाद वे सम्मानजनक और सक्षम जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम में अध्यक्ष शालिनी पांडेय, सचिव रुचि केडिया, अंजली विनय गुप्ता,अंजनी गुप्ता, प्रियंका यादव और प्रिया अग्रवाल उपस्थित रहीं। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सम्पन्न हुईं, जिससे लाभार्थियों को गरिमापूर्ण वातावरण में जांच और दवाइयां प्राप्त हुईं। इस तरह का सेवा सुखद अनुभव- अध्यक्ष इस अवसर पर अध्यक्ष शालिनी पांडेय ने कहा- इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवा करना हमारे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। हम सभी चिकित्सकों, नर्सिंग टीम, जेल प्रशासन और प्रत्येक स्वयंसेवक के आभारी हैं जो इस पुनीत कार्य में हमारे साथ जुड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL कांड: मुख्य आरोपी पर लगी NSA:शासन की अनुमति के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, पुलिस से हुई थी मुठभेड़
    Next Article
    ओपी राजभर का अखिलेश यादव तंज:सुलतानपुर में बोले- गाजीपुर ही क्यों दिखता है, PM रिपोर्ट देखेंगे तो समझ जाएंगे सच्चाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment