Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मौसम बदला, धूप निकली:बढ़ रहा गर्मी का असर, मार्च के आखिरी तक 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार सुबह से ही तेज धूप के साथ मौसम साफ बना हुआ है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के कारण कुछ समय के लिए धूप और छांव का असर जरूर दिख रहा है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता लगातार बढ़ रही है, जिससे गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक आसमान और साफ होगा, जिससे धूप और तीखी हो जाएगी। इसके चलते दोपहर के समय तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होगी। सुबह की तुलना में दोपहर का मौसम ज्यादा गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। जानें आज का तापमान… आज अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे बीच-बीच में हल्की राहत मिलती रहेगी, हालांकि धूप का असर कम नहीं होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च से 28 मार्च तक गोरखपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान बारिश या घने बादलों की कोई संभावना नहीं है। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने और धूप बने रहने के संकेत हैं। 3 तस्वीरें देखिए… तापमान में लगातार होगी बढ़ोतरी आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और यह 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 24 मार्च को 29 डिग्री, 25 मार्च को 30 डिग्री, 26 मार्च को 31 डिग्री और 27-28 मार्च को तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लगातार बढ़ती धूप और तापमान के चलते दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक रहेगा। ऐसे में लोगों को अनावश्यक धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सुबह बादल के बाद हल्की बारिश:सात दिन तक जाने मौसम का हाल, जारी रहेगा धूप छाव का खेल, बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    हापुड़ में बेकाबू रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी:चालक की मौत, एक दर्जन यात्री गंभीर घायल; पीलीभीत से दिल्ली जा रही बस में 42 यात्री थे सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment