Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नवरात्रि पर तेलंगाना राज्यपाल ने कराया फलाहार:पंजक चौधरी बोले- 2027 में लगाएंगे जीत की हैट्रिक, सैकड़ों लोग हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्र के अवसर पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्लब में हर साल की तरह इस बार भी भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 35 सालों से यह परंपरा हाल ही में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल बने शिव प्रताप शुक्ला इस परंपरा को पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ निभाते आ रहे हैं। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस आयोजन में पंकज चौधरी और संजय निषाद समेत भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। देखिए तस्वीरें 35 वर्षों से चली आ रही परंपरा साढ़े तीन दशक पुरानी परंपरा यह फलाहार कार्यक्रम कोई नया आयोजन नहीं है, बल्कि पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। शिव प्रताप शुक्ला इस परंपरा को पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ निभाते आ रहे हैं। अपने व्यस्त राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों के बावजूद वे हर साल इस आयोजन में शामिल होते हैं और इसे जारी रखते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह कार्यक्रम अब एक परंपरा और आस्था का केंद्र बन चुका है। धार्मिक माहौल और जनभागीदारी कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। लोग व्रत रखकर फलाहार ग्रहण करने पहुंचे और एक-दूसरे को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से भी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। फलाहार की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिससे सभी लोगों को प्रसाद आसानी से मिल सका। नेताओं के बीच भी आपसी सौहार्द और गर्मजोशी देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात की और नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश देता नजर आया। योगी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले पंकज चौधरी सरकार के 9 साल पर बोले पंकज चौधरी इस मौके पर पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में उत्तर प्रदेश में विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। सड़कों, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार देखने को मिला है, जिससे प्रदेश में निवेश और विकास का माहौल बना है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के कार्यों को देखते हुए वर्ष 2027 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। शिव प्रताप शुक्ला ने सभी को नवरात्र की बधाई दी शिव प्रताप शुक्ला का संदेश वहीं शिव प्रताप शुक्ला ने देशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सद्भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें। उनका कहना था कि जब समाज के लोग अच्छे मूल्यों को अपनाते हैं, तभी देश का समग्र विकास संभव होता है। हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम ने लोगों को एक मंच पर लाकर जोड़ने का काम किया, जहां धर्म, समाज और राजनीति का समन्वय देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 'वॉटर सेंसिटिव सिटी' पर महामंथन:नीदरलैंड्स के विशेषज्ञों संग बनी नदी संरक्षण की नई रणनीति
    Next Article
    UPTET के लिए UPESSC और SBI में समझौता:ई-पे गेटवे से होगी फीस जमा, अभ्यर्थियों के लिए फ्री पेमेंट सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment