Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पंजाब की आर्केस्ट्रा डांसर ने बनाई गैंग:किन्नर नाचते-गाते करती थी रेकी, फिर मिलकर उड़ाते थे माल..

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में पंजाब की आर्केस्ट्रा डांसर ने चोरों की गैंग बनाई थी। गोला इलाके में पंजाब की डांसर ने ठिकाना बनाया था। यहां एक बैंड से जुड़कर शादियों में नाचती थी। इसने पंजाब की एक किन्नर, एक महिला और 2 युवकों को भी अपनी गैंग में जोड़ा था। जिसमे एक महिला और किन्नर नाचते गाते दिन के समय रेकी करती थीं। इसके बाद रात के समय पूरी टीम चोरी की घटना को अंजाम देने निकलते थे। इनका सपना था कि कम ही दिनों में अधिक से अधिक पैसा कमाकर अमीर बनने का था। गोला स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर 14 मोबाइल, 1.40 लाख रुपया समेत अन्य कीमती सामान पर इस गैंग ने रात के समय हाथ भी साफ किया। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने की वजह से सभी आरोपियों की पहचान हो गई। सोमवार को पुलिस ने सरगना आर्केस्ट्रा डांसर समेत 5 गिरफ्तार कर गैंग का भंडाभोड़ कर दिया। पंजाब से आकर गोरखपुर में बनाया था ठिकाना एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने गिरफ्तार चोरों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जनपद, थाना अबोहर के चंदनखेड़ा निवासी सरजीत सिंह उर्फ काका, बल्लुआना निवासी जगजीत सिंह उर्फ अमन रानी (किन्नर), श्रीमुक्तसर साहिब जनपद के थाना लंबी, पंजावा निवासी मलकीत सिंह, उसकी पत्नी देवेन्दर कौर, सदर मलौट थाना के एनाखेड़ा निवासी सरबजीत के रूप में हुई। इस गैंग ने पंजाब से आकर इधर कुछ दिनों से गोरखपुर में ठिकाना बनाया था। आर्केस्ट्रा डांसर सरबजीत गोला के एक बैंड में काम करती थी। यही गैंग की सरगना थी, इसके बुलाने पर ही किन्नर समेत अन्य आरोपी पंजाब से आए थे। सरबजीत के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। वहीं आरोपी मलकीत सिंह उम्र में बड़ी पहले से शादीशुदा महिला देवेन्दर कौर को पत्नी बनाकर साथ रखता था। 3 मई की रात चोरी की घटना को दिया अंजाम एसपी दक्षिणी ने बताया कि गोला थाना के नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार अतरौरा निवासी अनिल मौर्य की चंद चौराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। रविवार की सुबह अनिल जब दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था, दुकान के अंदर से नकदी और मोबाइल फोन गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में गमछा बांधे दो चोर दुकान के अंदर जाते और निकलते देखे गए। दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों पर आशंका हुई और पुलिस उनके किराए के कमरे पर पहुंची तो ताला बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि कमरे में रहने वाले सभी आटो बुक करके शहर से बाहर जाने के लिए रेलवे स्टेशन गए हैं। पुलिस आटो चालक की पहचान करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची तो सभी आरोपी एक साथ जिले से भागने के फिराक में थे। किन्नर समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें थाने लाई और पूछताछ की। तब आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया, उनके पास से चोरी के सामान 14 एंड्रॉयड मोबाइल और 1.40 लाख रुपये भी बरामद हुए। इस तरह करते थे रेकी एसपी दक्षिणी ने बताया कि गिरोह में शामिल किन्नर जगजीत सिंह और देवेन्दर कौर दुकान या घर में चोरी करने के पहले वहां की रेकी करती थीं। इसके बाद सभी मिलकर घटना को अंजाम देते थे। अनिल मौर्या की दुकान की भी रेकी हुई थी। आरोपियों ने वारदात के दो दिन पहले दुकान से ढाई हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदा था। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से रेकी कर घटना को अंजाम दिया। दुबले होने के चलते दुकान के अंदर दोनों युवक आसानी से अंदर घुसे थे और मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर बाहर निकल गए थे। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने बताया कि छह दिन पहले वह गोरखपुर जिले में आए थे। इसमें तीन दिन वह शहर में रहे और फिर गोला कस्बे में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें दूसरे जिले में जाना था। पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क कर सभी आरोपियों की केस हिस्ट्री मांगी है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब में भी यह गैंग चोरी की बड़ी घटनाएं अंजाम दे चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापरवाही की भेंट चढ़ी 60 फीट ऊंची पानी की टंकी:जल शक्ति मंत्री का सख्त एक्शन- दो इंजीनियर बर्खास्त, एक सस्पेंड, निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट और FIR के आदेश
    Next Article
    सिर में चोट लगने से हुई लापता मरीज की मौत:अलीगढ़ के DDU अस्पताल में भर्ती टीबी मरीज का 31 घंटे तक नहीं चला पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment