Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत:बाइक पर मासूम को लेकर बैठी थी मां, दूर छटक गया बच्चा, गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रविवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर बैठी 28 साल की महिला की मौत हो गई। बाइक पर ससुर के साथ बैठकर महिला अपने एक साल के बच्चे का इलाज कराने जा रही थी। इस दौरान रोडवेज बस ने बाइक पर तेज टक्कर मार दी। इसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला की हाथ से बच्चा दूर छटक गया। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के ससुर और बच्चे का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। कुशीनगर से गोरखपुर आए थे इलाज कराने कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने बहू स्वाति सिंह के साथ एक साल के पोते क्रियांश का इलाज कराने आए थे। बाइक पर पीछे स्वाति सिंह बच्चे को गोद में लेकर बैठी थीं। सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज रोड से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी शाहपुर इलाके के जेमिनी रेजिडेंसी के पास अचानक पीछे से रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने बाइक में तेज से टक्कर मार दी। जिससे स्वाति सिंह सड़क पर सिर के बल गिरी और उनका बच्चा दूर छटक कर गिरा। सड़क पर गिरते ही स्वाति सिंह का सिर फट गया। वहीं तड़पकर उनकी मौत हो गई। वहीं रामप्रताप सिंह और एक साल के बच्चे क्रियांश को गंभीर हालत में पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया जा रहा है कि स्वाति के पति बाहर रहते हैं। इसलिए वह ससुर के साथ बच्चे का इलाज कराने आई थी। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि रोडवेज बस के चालक को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 7 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार:बॉडी पर टेप से 6.20 लाख रुपए बांधे था, दिल्ली सप्लाई देने जा रहा था
    Next Article
    आजमगढ़ में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या:छज्जा निकालने को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment