Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी शुरू:खिलाड़ियों को जारी किए गए निर्देश, जानें आयु सीमा

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों के लिए जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मई के मध्य प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की शर्त पूरी करनी होगी। मंडल सचिव हमजा खान ने बताया कि प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 के बीच हुआ है। इससे बाहर के खिलाड़ियों को पात्र नहीं माना जाएगा। आयु प्रमाण पत्र को लेकर सख्ती उन्होंने स्पष्ट किया कि आयु प्रमाण पत्र जन्म के एक साल के भीतर नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत द्वारा जारी होना चाहिए। अन्य किसी प्रकार के प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी, इसलिए खिलाड़ियों को अपने दस्तावेज पहले से जांच लेने की सलाह दी गई है। गोरखपुर मंडल टीम के गठन के दौरान केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिनके पास सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होंगे। दस्तावेज अधूरे होने पर खिलाड़ी को मौका नहीं मिलेगा। CRS प्लेयर ID बनवाना जरूरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा जारी CRS (प्लेयर ID) भी अनिवार्य कर दी गई है। बिना इस ID के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। मंडल सचिव ने इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपने सभी दस्तावेज समय रहते तैयार कर लें और प्लेयर ID भी बनवा लें, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना में कूदने वाली युवती का मामला संदिग्ध:लापता युवती का पता नहीं, शादी से बचने की आशंका
    Next Article
    दशरथ महल में रामकथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु:महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य बोले- श्रीराम का अमृत जितना पियो प्यास बढ़ती जाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment