Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह तेज धूप से बढ़ी गर्मी:शाम तक आंधी-बारिश के आसार, लोगों को मिलेगी राहत

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप निकल रही है। सुबह के समय से ही धूप का असर इतना तेज है कि लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसके साथ ही 40 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम तक बदलेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बादल घिरने और बारिश होने की संभावना है। गोरखपुर समेत पूर्वांचल में थंडरक्लाउड सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे अचानक आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बताया गया है कि मौसम में यह बदलाव मंगलवार तक देखने को मिल सकता है। इसके बाद आसमान फिर साफ हो जाएगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में गर्मी फिर से तेज हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। इन आंकड़ों से साफ है कि पहले तेज गर्मी पड़ी, फिर कुछ दिन तापमान में गिरावट आई, लेकिन अब दोबारा गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर कार्रवाई:यातायात पुलिस ने 45 वाहनों का चालान कर वसूला जुर्माना
    Next Article
    झांसी में IPL में सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:2 वेबसाइड से ऑनलाइन सट्‌टा खिलाते थे, 44 लाख के क्वाइन मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment