Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शुक्रवार को बिजली शटडाउन:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कटौती

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कल यानी शुक्रवार को मरम्मत, अनुरक्षण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित समय के दौरान अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडर बंद रहेंगे, जिससे संबंधित इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र लोहिया के स्विच यार्ड में मरम्मत और अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते लोहिया उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इन इलाकों में रहेगा असर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से चिड़ियाघर, लोहिया एनक्लेव, कांशीराम रामगढ़, डांगीपर, लालपुर टीकर, यूनियन बैंक क्षेत्र और सेक्टर सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य से कई फीडर प्रभावित शहर में चल रहे रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV राम जानकी नगर और फेस फोर फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पूर्वी फीडर तथा विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। निर्धारित समय में रहेगा शटडाउन इन सभी इलाकों में 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट मुद्दे पर प्रशासन-व्यापारी बैठक:पीएम के दौरे से पहले 22 फरवरी तक शांति की अपील
    Next Article
    एनी ग्रुप की ₹7.30-करोड़ की संपत्ति ED से अटैच:लखनऊ, दिल्ली और उत्तरकाशी में संपत्तियों पर एक्शन; निवेशकों के रुपयों से खरीदी थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment