Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शुक्रवार को रहेगा बिजली शटडाउन:कई इलाके 11 से 4 बजे तक रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में चल रहे 6 लेन सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शुक्रवार को कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की सप्लाई निर्धारित समय के लिए बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। विद्युत उपकेंद्र तारामंडल के इंदिरा नगर फीडर की आपूर्ति दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान पैडलेगंज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग के अनुसार यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है, जिसके चलते लाइन शिफ्टिंग जरूरी है। रुस्तमपुर और आजादनगर में तीन घंटे की कटौती 33 केवी रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे रुस्तमपुर, आजादनगर और आसपास के कुछ हिस्सों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कई फीडरों की सप्लाई बंद, बड़े इलाके होंगे प्रभावित रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विकास नगर उपकेंद्र के 11 केवी विकास नगर और बरगदवा फीडर, इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय विहार फीडर और नॉर्मल उपकेंद्र के 11 केवी नॉर्मल फीडर की बिजली आपूर्ति भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे शहर के कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में असर पड़ेगा। काम पूरा होने के बाद बहाल होगी आपूर्ति बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शहर भर में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा जगाया, शांति की अपील
    Next Article
    यूपी बोर्ड मूल्यांकन: 21 लाख से अधिक कॉपियां जांची गईं:दूसरे दिन तेज हुई रफ्तार, 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment