Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दोपहर में गर्मी से राहत:कम प्रोटेक्शन के साथ बाहर निकलें लोग, बोले- मौसम बहुत अच्छा है

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कल शाम हुए झमाझम बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं के चलने की वजह से गर्मी से काफी ज्यादा राहत है। कभी बादल और कभी धूप होने की वजह से तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों के अपेक्षा तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से बाहर निकलने वाले लोग थोड़े कम प्रोटेक्शन के साथ नजर आएं। उनका कहना है कि आज मौसम बहुत अच्छा है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार शाम तक फिर हल्की बारिश की उम्मीद है। जिससे मौसम ठंडा बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है। दिनभर हवाएं चलने के संकेत मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विभाग ने पूरे दिन तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ दिन राहत फिर बढ़ सकती है गर्मी मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार मौसम का यह बदला हुआ रुख अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इसके बाद फिर से तेज धूप निकलने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:महिलाओं ने KESCO मुख्यालय घेरा, पूर्व सांसद सुभाषनी अली बोलीं- पोस्टपेड लगाया जाए
    Next Article
    मुरादाबाद में महिला से छेड़छाड़:पुलिस ने सीसीटीवी से की आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment