Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:बोले- कोई भी व्यक्ति एक साथ पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री नहीं रह सकता

    6 hours ago

    2

    0

    ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कोई भी व्यक्ति एक साथ पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री नहीं रह सकता। योगी आदित्यनाथ वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं इसलिए मैं उन्हें पीठाधीश्वर नहीं मानता। उन्होंने यूजीसी मुद्दे पर कहा- इसे समाज को बांटने के लिए लाया गया है। इसे लाने वाले अच्छे लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा- मैंने कभी अखिलेश यादव का पक्ष नहीं लिया। जो अच्छा काम करता है उसे अच्छा कहता हूं और जो खराब कहता है उसे खराब। शंकराचार्य अपने पूर्वजों के गांव पहुंचे शंकराचार्य लिंक एक्सप्रेस वे से सीधा वह सहजनवा क्षेत्र में स्थित अपने पूर्वजों के गांव पनिका इटार पहुंचे। यहीं से उनके पूर्वज प्रतापगढ़ गए थे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इटार पांडेय में टेकधर ब्रह्मस्थान पर जाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद पनिका पहुंचे और लगभग 1 घंटे तक ग्रामीणों से मुलाकात की। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने गांव से जुड़े संस्मरण सुनाए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि रविवार की सुबह गोरखपुर से गविष्टि यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग होगी। 81 दिनों की यात्रा में प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि वह इटार पनकी की धरती पर आना चाहते थे। यहां से उनके पूर्वजों का जुड़ाव रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोगों ने यह कहा था कि इसी यात्रा पर उनकी जान जा सकती है। हंसते हुए उन्होंने कहा कि इसीलिए मैंने सोचा कि एक बार अपने पूर्वजों के गांव चला आऊं। उन्होंने इस गांव के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां के लोग हिम्मती रहे हैं। उन्होंने अपने शरणागत की रक्षा की, जिसके कारण पूरे गांव को जला दिया गया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सभी से गवष्टि यात्रा में शामिल होने की अपील की। एक दर्जन गाड़ियों का काफिला था स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगभग एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पनिका इटार पहुंचे थे। वह अपने रथ में सवार थे। उसके साथ ही चतुरंगिणी सेना और साधु संत भी थे। उनके साथ लगभग 50 लोग आए हैं। साथ आए बटुकों ने मंत्रोच्चार किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सहारा एस्टेट में अपने शिष्य एडवोकेट मनीष पांडेय के यहां रुकेंगे। उसके बाद रविवार को सुबह गवष्टि यात्रा निकालेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि शासन, प्रशासन हमारा है। उनका सहयोग मिलना चाहिए। रविवार के कार्यक्रम के लिए 29 शर्तों के साथ प्रशासन ने अनुमति दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनन के गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत:पानी भरा होने पर डूबा, भाई को बचाया गया; बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार
    Next Article
    अयोध्या में नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला:72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम, पुलिस टीम जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment