Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चमिंडा वास:एयरपोर्ट से होटल तक हुआ स्वागत,खिलाड़ियों को देंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप के तहत शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह पहुंचे। इस कैंप का मकसद शहर और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देना है, ताकि वे अपने खेल को आगे बढ़ा सकें। एयरपोर्ट पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी, क्रिकेट प्रेमी और आयोजक मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर काफी भीड़ रही और हर तरफ उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया। एयरपोर्ट पर दिखा जबरदस्त उत्साह मुंबई से गोरखपुर पहुंची फ्लाइट में ज्वाला सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह और बेटी कायरा सिंह के साथ आए। वहीं चमिंडा वास भी अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर पहुंचे। परिवार के साथ आने से यह दौरा और खास बन गया। स्वागत के दौरान कैंप हेड डॉ. विनय सक्सेना, आनंद पाल सिंह, सुजीत सिंह, विक्रवादित्य गौर, अनुप जैसवाल, IPL खिलाड़ी अनुनय सिंह, आशीष सिंह, सौरभ केसरवानी, आरजे प्रतीक, कृष्णपाल सिंह और प्रकाश क्रिकेट स्टेडियम के कोच राकेश अपने खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया। होटल पहुंचने पर भी हुआ सम्मान एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर भी उनका स्वागत किया गया। होटल स्टाफ ने फूल-मालाओं और शॉल देकर सम्मान किया। इस दौरान चमिंडा वास ने गोरखपुर में मिले स्वागत पर खुशी जताई और कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है। बताया गया कि चमिंडा वास 24 मार्च तक गोरखपुर में रहेंगे। इस दौरान वे MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे और उन्हें नई तकनीक सिखाएंगे। खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका आयोजकों के अनुसार, इस कैंप से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी। इससे उन्हें अपने खेल को सुधारने और आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। गोरखपुर में इस तरह का कैंप होने से स्थानीय क्रिकेट को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान:डीएम ने तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, SDM की टीम करेगी सर्वे
    Next Article
    लखनऊ में नए हॉल और 48 चैंबर्स का उद्घाटन:न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने लोकार्पण किया, जिला जज भी रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment