Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू:चिल्लूपार में पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र ने किया स्वागत; आरती उतारी

    20 hours ago

    1

    0

    ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार सुबह गोरखपुर से 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है, इसलिए हम यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं। केवल उन्हें जानकारी देनी होती तो हम प्रदेश के किसी जिले में करते उन तक जानकारी पहुंच ही जाती। गोरखपुर ग्रामीण से शुरू यह यात्रा गोरखपुर शहर विधानसभा में सम्पन्न होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रोजाना 5 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। वे अपने रथ से ही लोगों को संबोधित करेंगे। यात्रा रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 23 जुलाई को गोरखपुर में ही समापन होगा, जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा शाम को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के चिल्लूपार पहुंची तो वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व विधायक एवं सपा नेता विनय शंकर तिवारी ने शंकराचार्य का संत वेष में भव्य स्वागत किया और उनकी आरती उतारी। जिला प्रशासन ने सहारा एस्टेट में कार्यक्रम के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति दी है। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे स्वामी जी मंच पर आएंगे, पूजन-अर्चन और चरण पादुका पूजन के बाद लोगों को संबोधित करेंगे, फिर 10 बजे यात्रा शुरू होगी। गो सेवा यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे को NEET का पेपर दिलाने आए पिता की मौत:लखनऊ में पटरी पार करते समय ट्रेन से कटे, गेल में नौकरी करते थे
    Next Article
    लखनऊ में 57 साल का अभ्यर्थी पहुंचा NEET परीक्षा देने:LU के पूर्व छात्र, MBA भी कर चुके; 37000 से ज्यादा बच्चों ने दिया पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment