Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से कारगिल तक युवक ने शुरू की साइकिल यात्रा:शहीदों की याद में शिवम निकले, पहले भी मिल चुका है गोल्ड

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में नौकाबिहार के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से एक साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर आलोक अग्रवाल, प्राची और तोसीत समेत कई लोग मौजूद रहे और युवा साइक्लिस्ट का उत्साह बढ़ाया। यह साइकिल यात्रा 20 वर्षीय युवा शिवम पटेल द्वारा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। “करौता से कारगिल” नाम से शुरू हुई इस यात्रा की शुरुआत 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 8 बजे शिवम ने अपने पैतृक गांव करौता स्थित हनुमान मंदिर से की थी। यात्रा के दौरान शिवम पटेल ओवरी चौक होते हुए महाराजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने कई स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों के बीच प्रेरणादायक कार्यक्रम किए और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। महाराजगंज में इस यात्रा को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, डीओपीआरडी वैभव और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मोहम्मद सफिउल्लाह और उनकी टीम ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। फिलहाल शिवम पटेल गोरखपुर पहुंच चुके हैं। यहां से उनकी यात्रा का अगला चरण 29 अप्रैल को शाम 4 बजे से शुरू हुआ, जहां से वे अपने अंतिम लक्ष्य कारगिल की ओर निकल पड़े। यात्रा का उद्देश्य यह यात्रा केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं है, बल्कि उन वीर शहीदों की याद में है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। साथ ही इस अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिवम पटेल की उपलब्धियां शिवम पटेल पहले भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 1 नवंबर 2022 से 1 नवंबर 2023 तक पूरे भारत में 28 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की, जिसमें 22 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश शामिल रहे। इसके अलावा वे साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और खुम्बू ग्लेशियर तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के साइकिलिस्ट हैं। साथ ही काला पत्थर तक साइकिल से पहुंचने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वे माउंटेन बाइकिंग) में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं और पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी कई छोटे-बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के बेहड़ा अस्सा से शाकुंभरी धाम तक सीधी बस:यूपी परिवहन निगम की सौगात, मई के पहले सप्ताह में संचालन
    Next Article
    आज जारी होगा ICSE-ISC का रिजल्ट:वाराणसी में 20 सेंटरों पर हुई थी परीक्षा, बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment