Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनें फुल:समर स्पेशल भी बेअसर, दक्षिण भारत की ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

    1 hour ago

    1

    0

    गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी मची है। कई ट्रेनें नो रूम हो चुकी हैं, बाकी में वेटिंग तेजी से बढ़ रही है। समर स्पेशल ट्रेनें भी राहत नहीं दे पा रही हैं। आगरा कैंट से रोज 48 हजार, आगरा फोर्ट से 13 हजार, ईदगाह जंक्शन से 1650 और राजामंडी से 4700 यात्री सफर करते हैं। कुल मिलाकर रोज करीब 67 हजार से ज्यादा यात्री आगरा से ट्रेन पकड़ते हैं। सीटों की कमी से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। आगरा रेलवे पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि 60 दिन पहले बुकिंग खुलते ही मई की सीटें भर गईं। 17 मई से पहले की ज्यादातर ट्रेनें फुल हैं। स्लीपर में 103, एसी थर्ड में 125 और एसी सेकंड में 37 तक वेटिंग पहुंच गई है। आगरा से रोज 300 ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों के मुकाबले सीटें कम हैं। दक्षिण भारत की ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। तमिलनाडु एक्सप्रेस में स्लीपर 36, एसी थर्ड 19, गोवा एक्सप्रेस में स्लीपर 103, एसी थर्ड 35, एसी सेकंड 28 और फर्स्ट एसी में 10 वेटिंग है। झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर 42, एसी थर्ड 32, जबकि एपी एक्सप्रेस में एसी सेकंड 37, एसी थर्ड 125 और स्लीपर में 122 वेटिंग है। तेलंगाना और दक्षिण एक्सप्रेस का भी यही हाल है। इन ट्रेनों में भी बढ़ी वेटिंग छत्तीसगढ़, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश, श्रीधाम, अहमदाबाद, पातालकोट एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी, भोपाल शताब्दी, मंगला, चंबल एक्सप्रेस और पंजाब मेल में वेटिंग बढ़ रही है। अजमेर-सियालदह, बीकानेर-हावड़ा, नई दिल्ली-कर्नाटक और अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस में भी सीट मिलना मुश्किल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में भुतिया तालाब का 50.10 लाख से विकास:वॉकिंग ट्रैक, स्वच्छ जल और सोलर लाइट से मिलेंगी नई सुविधाएं
    Next Article
    गैस एजेंसी मालिक से मारपीट का VIDEO:समस्याओं को लेकर गैस एजेंसी पर गए थे, समाधान करने का कर रहे थे प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment