Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफ:कानपुर में पूर्व विधायक बोले- विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिया फैसला

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को लखनऊ पहुंचकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंपा। शुक्ला अब बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शुक्ला ने बताया कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक वे संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। मुनींद्र पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित बैठक में निर्देश दिए थे कि जो भी जिलाध्यक्ष आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे पहले अपने पद से इस्तीफा दें। इसके बाद ही उनके नाम पर टिकट के लिए विचार किया जाएगा। मुनींद्र शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया। मुनींद्र शुक्ला छह बार सपा की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत ग्राम प्रधान बनने से हुई थी। प्रधान बनने के तीन महीने बाद ही वे चौबेपुर के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इसके बाद 2012 से 2017 तक वे बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद महाराज के भतीजे श्याम शरण बाबा पहुंचे काशी:तुलसी घाट पर पहलवानों संग गदा फेरी, बोले- हमारे गुरु भी यहीं साधना करते‌ थे
    Next Article
    मेरठ में साफ मौसम के साथ खिली तेज धूप:हवा चलने से गर्मी से मिल रही राहत, सामान्य से नीचे आया तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment