Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिर्राज गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा:5 युवक गिरफ्तार, 4 युवतियां हिरासत में

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी बहादुर इलाके में स्थित गिर्राज गेस्ट हाउस पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी को पिछले कई दिनों से गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुप्त जांच कराई, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गेस्ट हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की गहन जांच की और रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। जांच में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गेस्ट हाउस के अंदर से पांच युवक और चार युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिलीं। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियों के संचालन की पुष्टि हुई है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में आंधी-तूफान से बिजली ठप:33 हजार वोल्ट लाइन पर सप्लाई बंद, एक लाख आबादी अंधेरे में
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती के लिए 5 लाख रुपए मांगे:खुद को भाजपा नेता बताया, बातचीत का ऑडियो आया सामने; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment