Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा जेल में नाइजीरियाई बंदी की मौत:हाई बीपी और किडनी की बीमारी से पीड़ित था

    4 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा की लूक्सर जेल में बंद नाइजीरियाई मूल के एक विचाराधीन बंदी सोलोमन (66) की जिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह लंबे समय से हाई बीपी और किडनी की बीमारी से पीड़ित था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोलोमन को सांस लेने में अचानक दिक्कत हुई, जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोलोमन हाई बीपी और किडनी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से ग्रसित था। उसका इलाज पहले दिल्ली और मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में भी चल चुका था। सोलोमन 31 मई 2023 से एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं और विदेशी अधिनियम-14 के तहत थाना बीटा-2 में दर्ज मुकदमे में लूक्सर जेल में बंद था। जिम्स अस्पताल से थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस को बंदी की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक के परिजनों और अभिसूचना विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा से एटीएम कार्ड छीनकर 49 हजार निकाले:प्रयागराज में 27 दिन बाद भी FIR नहीं, एसएचओ बोले-आरोप गलत
    Next Article
    IPL- लखनऊ चौथा विकेट गिरा:बडोनी के बाद पूरन आउट, स्कोर 100 रन पार; हैदराबाद ने 157 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment