Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 16 प्रतिबंधित कछुए बरामद:तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली में होनी थी सप्लाई

    5 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा की जारचा पुलिस ने प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 प्रतिबंधित कछुए और एक मोपेड बरामद की है। बरामद कछुओं की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। समाना नहर से बुलंदशहर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक मोपेड सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 प्रतिबंधित कछुए बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के पानीपत निवासी गगन नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोपेड के अलावा कछुए पकड़ने का एक जाल भी मिला। पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाकर बरामद कछुओं को उनके सुपुर्द कर दिया। जारचा थाने में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इन कछुओं को अलग-अलग जगहों से पकड़कर दिल्ली ले जा रहा था, जहां उसे इनकी सप्लाई करनी थी। आरोपी ने बताया कि इन कछुओं को उनके पंजों के आधार पर बेचा जाता है। 20 पंजे वाले कछुए की कीमत बहुत अधिक होती है, जिसे दिल्ली में 50 हजार रुपये से अधिक में बेचा जाता है। इसके बाद इनकी सप्लाई विदेश में भी होती है, जहां ये लाखों रुपये में बिकते हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला:फायरिंग का आरोप, पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
    Next Article
    सहारनपुर में सैलून में घुसकर मारपीट और लूट:दरोगा पर पक्षपात का आरोप, पीड़ित ने SSP से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment